तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले किया
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले के गोपेश्वर में कोठियालसैण-नंदप्रयाग सड़क मार्ग पर अज्ञात लोगों ने तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे कवीरालु के पास अज्ञात लोगों ने तीन मोटरसाइकिलों पर आग लगा दी।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने चमोली थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।