फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूनवासियों के साथ खूब नाचीं चैंपियन स्नेह, हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला वनडे विश्व कप विजेता टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह पहुंचीं दून
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद ऑलराउंडर स्नेह राणा शनिवार को अपने घर देहरादून लौटीं। दूनवासियों ने एयरपोर्ट से लेकर जगह-जगह उनका स्वागत किया। वहीं, चैंपियन स्नेह ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ खूब नृत्य किया। सनौला की रहने वालीं स्नेह ने कहा कि भारतीय टीम की मेहनत और एकजुटता ने विश्व कप जीत को संभव बनाया। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से टीम की मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही। स्नेह के भाई कमल राणा ने कहा कि स्नेह ने चोट के बावजूद कड़ी मेहनत की और भारत को विश्व चैंपियन बनाया। हम सब बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उधर, शहर में घंटाघर, राजपुर रोड और जोहड़ी गांव रोड पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्नेह राणा से उनके आवास पर भेंट की। मंत्री जोशी ने कहा कि स्नेह ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम को गौरवान्वित किया है बल्कि पूरे उत्तराखंड को भी गर्व से भर दिया है। स्नेह ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें