चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।
पत्र के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
Mussoorie: भूस्खलन से NH-707-A पर सड़क धंसी, बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त; मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद
प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों का आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंक खाते से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
पत्र में बताया गया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।