फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: विष्णुगाड परियोेजना की सुरंग में हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, दो लोको वैगन की हुई थी भिड़ंत

Mon, 05 Jan 2026 01:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चमोली विष्णुगाड परियोेजना की सुरंग में हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की सुरंग में 30 दिसंबर की रात हुई दो लोको वैगन की भिड़ंत थी।

विज्ञापन
चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गयी है। उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली इस घटना की जांच कर रहे हैं। पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में 30 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे दो लोको वैगन आपस में टकरा गयी थी।

विज्ञापन


एक वैगन श्रमिकों को लेकर टनल के अंदर जा रही थी, जबकि दूसरा वैगन निर्माण सामग्री से लदा था और सुरंग के अंदर खड़ा था, इसका ऑपरेटर वैगन को वहां खड़ा कर चला गया, जिससे यह अपने आप नीचे की ओर चलने लगी और हादसा हो गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना

इस आदसे में करीब 70 श्रमिक चोटिल हुए थे और आठ श्रमिकों को ज्यादा चोटें आई थी, जिनको जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने घटना के अगले दिन ही इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली आरके पांडेय कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों व अन्य को लिखित व मौखिक रुप से अवगत कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें