फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Tunnel Accident: सीएम धामी ने ली घटना की जानकारी, हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Wed, 31 Dec 2025 01:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Chamoli Tunnel Accident: देर रात विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं थीं। इस दौरान कई मजदूर घायल हुए थे। अब इस मामले का सीएम ने भी संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनों के टकराने के मामले का सीएम धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए। 

विज्ञापन



Chamoli: 13 किलोमीटर लंबी टनल, काम कर रहे थे मजदूर, अचानक आपस में टकरा गईं दो लोको ट्रेन, तस्वीरें

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया, कुल 86 लोग घायल हुए। इनमें से 68 लोगों को चमोली के जिला अस्पताल में और 18 लोगों को पिपलकोटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ, जबकि बाकी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वे सभी खतरे से बाहर हैं। चमोली के जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग भी नोटिस जारी कर रहा है, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें