फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: तमक नाले में अत्याधुनिक रडार तकनीकी से हो रही लापता हवलदार की तलाश, ड्रोन की भी ली जा रही मदद

Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

10 अगस्त को तमक नाले के उफान पर आने से बीआरओ का चालक हवलदार पंकज लापता हो गया था। उसके बाद से कर्मी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तमक नाले में रडार से हो रही लापता कर्मचारी की तलाश - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमक नाले में आई आपदा की चपेट में आने से लापता बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश के लिए अत्याधुनिक रडार तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही सर्च टीमें अन्य उपकरणों की मदद से भी कर्मी की खोज में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


10 अगस्त को तमक नाले के उफान पर आने से बीआरओ का चालक हवलदार पंकज लापता हो गया था। उसके बाद से कर्मी की तलाश की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीआरओ, सेना सहित अन्य रेस्क्यू टीमें निरंतर तलाश कर रही हैं। तीन पोकलेन मशीनें, दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग भी लगाए गए हैं।

मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन


ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार), सर्च एंड डिटेक्शन उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। नाले के आगे नदी किनारे भी लगातार सर्च अभियान चल रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल अभी लापता कर्मी का कुछ पता नहीं चल पाया है। आपदा में भारी मात्रा में मिट्टी-पत्थर व बोल्डर आए थे। इससे नदी का तल उबड़-खाबड़ हो रखा है। जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें