फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक

Mon, 02 Feb 2026 01:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)

सार

पोखरी विकास खंड का डुंगर गांव सड़क सुविधा से दूर है। वर्षों से मांग अनसुनी रहने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद सड़क बनानी शुरू की, लेकिन वन विभाग ने काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण कार्य, विभाग ने रुकवाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुविधा से वंचित पोखरी विकास खंड के डुंगर गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर स्वयं ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। जिस पर ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


गांव ब्रिटिश शासनकाल में राय बहादुर की उपाधि पाने वाले स्वर्गीय डॉ. पातीराम परमार का है। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की नागनाथ रेंज टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह ने कहा कि बिना अनुमति सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है, जो वन कानून के खिलाफ है। वन विभाग के पहुंचते ही ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कोटद्वार बवाल ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो, पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन


-ग्रामीणों ने बिना अनुमति सड़क निर्माण शुरू किया है। यह वन कानूनों का उल्लंघन है। फिलहाल काम रोक दिया गया है। -बी.एल. शाह, वन क्षेत्राधिकारी:

-गांव आज भी सड़क से वंचित है। मजबूरी में ग्रामीणों ने खुद काम शुरू किया, लेकिन अब कार्रवाई से परेशानी और बढ़ गई है। -दीक्षा बर्तवाल, ग्राम प्रधान, डुंगर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें