फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ऐरठा गांव में नहीं बनी सड़क; बीमार महिला को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 12 Mar 2026 04:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)

सार

2021 को आठ किमी पदमल्ला- कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी। चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
महिला को डंडी पर ले गए अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक के ऐरठा गांव में कई प्रयास के बाद भी सड़क नहीं बनी है। जिसके चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को ग्रामीण एक बीमार महिला हिमांती देवी को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर अस्पताल लाए।

विज्ञापन


बता दें कि 2021 में स्वीकृत आठ किमी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। अनुसूचित जाति वाहुल्य गांव ऐरठा में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव में सड़क नहीं होन से स्कूल के बच्चों काे भी हर रोज जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों से गुजरना पड़ता है। बृहस्पतिवार को बीमार महिला हिमांती देवी पत्नी खड़क राम को ग्रामीण डंडी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Uttarakhand Budget Session Live: सदन में प्रश्नकाल, जवाब से संतुष्ट नहीं हुए विपक्षी विधायक, मंत्री को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि 2021 को आठ किमी पदमल्ला- कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी। चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। जिसका खामियाजा बीमार, गर्भवती महिला व विद्यालय के बच्चें भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग की गई। उन्होंने सड़क कटिंग का काम शुरू नहीं होने पर आगामी विधान सभा चुनाव से अलग रहने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें