ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। मौके पहुंचे वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया भालू का हमला लग रहा। टीम अभी जंगल में तलाश कर रही है। अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान बंद कर दिया गया है। सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा।