फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सिवाई के मेठाना तोक में ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम, कहा- विस्फोट से घरों में पड़ रही दरारें

Sun, 12 Oct 2025 01:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे कार्य के चलते सुरंग के अंदर विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे उनके घरों में दरारें पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के सिवाई के मेठाणा तोक के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने रविवार को रेलवे का काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने टनल के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने रोजगार, मंदिर का निर्माण, जल स्रोत सूखने और रेलवे कार्यो से हो रहे भवनों के नुकसान की भरपाई की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे कार्य के चलते उनकी भूमि आदि सब रेलवे ने ले ली है। आज सुरंग के अंदर हो रहे विस्फोट से उनके घरों में दरारें पड़ने लगी हैं। सरकार जहां रेलवे में स्थानीय लोगों को रोजगार में वरीयता देने की बात कर रही है, वहीं, कंपनी ने गांव से मात्र दो लोगों को ही रोजगार दिया है। जबकि गांव का पोराणिक मंदिर आज तक नहीं बन पाया है। 

Uttarakhand: पशुओं की 34 दवाओं पर लगा प्रतिबंध; एंटी बायोटिक, एंटी वायरल और संक्रमण की दवा शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार रेलवे के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी आज तक इन मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें