फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिले दो नेपाली युवकों के शव, तीसरे लापता की तलाश जारी

Wed, 11 Dec 2024 04:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से चार लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है।
विज्ञापन
दो शव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकलवाया। शवों की पहचान सुभाष पांडे (24) पुत्र तारावती पांडे निवासी बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल और चित्र बहादुर (23) पुत्र कविराम बहादुर निवासी उपरोक्त के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जानकारी करने पर पता लगा कि कल रात नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से 04 लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है। इसके कपड़े नदी किनारे मिले हैं। उसके नदी में बहने की आशंका है।

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ेंगी, डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


उसकी तलाश की जा रही है। चौथा व्यक्ति नोक बहादुर(22) पुत्र बालबहादुर निवासी उपरोक्त ने बताया कि कल उन चारों ने नशे की गोलियां खाई थीं। यहां पहुंचने पर वो सो गया और बाकी तीनों आग सेक रहे थे। उसके बाद का उसे पता नहीं। कहा कि प्रतीत होता है कि नशे की हालत में ये तीन लोग नदी में गए और नदी में गिरकर बह गए और ठंड से इनकी मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें