संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर में हक-हकूकधारियों की ओर से निशुल्क भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
डोली के पुंग बुग्याल पहुंचते ही हुई बारिश
रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 20 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर पुंग बुग्याल, ल्वींठी, पनार, पित्रधार और देवदर्शनी जैसे बुग्याल और दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। बृहस्पतिवार को जैसे ही रुद्रनाथ की डोली पुंग बुग्याल पहुंची तो क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई, जो देर शाम तक भी जारी रही। बारिश होने से क्षेत्र का मौसम ठंडक भरा हो गया है।