फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, टीम ने यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

Tue, 05 May 2026 09:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की स्थिति, संवेदनशील स्थल, विश्राम बिंदु व प्राकृतिक जोखिमों का आकलन किया गया।

Kedarnath: गढ़वाल आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कहा- धाम में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी संकलित किए गए। वन विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग को अधिक सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें