ज्योर्तिमठ मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण के कार्य करने के दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे रास्ता बंद हो गया है। बीआरओ ने हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।