फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: खराब मौसम बना बाधा...गोविंदघाट में निर्माणाधीन बैली ब्रिज के पैनल जोड़ने का काम रोका

Fri, 11 Apr 2025 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल बीते मार्च माह में चट्टान गिरने से ध्वस्त हो गया था। तबसे लोनिवि ने पैदल आवाजाही के लिए नदी पर पुलिया बनाई है।
विज्ञापन
गोविंदघाट में पुल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदघाट में निर्माणाधीन बैली ब्रिज का निर्माण मौसम के कारण प्रभावित हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए लोनिवि ने कुछ दिन के लिए ब्रिज के पैनल जोड़ने का काम रोक दिया है। हालांकि एप्रोच मार्ग सहित अन्य कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन


गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल बीते मार्च माह में चट्टान गिरने से ध्वस्त हो गया था। तबसे लोनिवि ने पैदल आवाजाही के लिए नदी पर पुलिया बनाई है। जबकि वाहनों की आवाजाही के लिए नदी पर 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा था और पुल के सिर्फ आठ मीटर पैनल ही जोड़ने बाकी थे, लेकिन नौ अप्रैल को पुल का एक हिस्सा अचानक टूट गया।

Chamoli: मूसलाधार बारिश से उफान पर आया गदेरा, घरों- दुकानों से मलबा हटाने में जुटे लोग, अस्पताल से निकाला पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि ने पुल के टूटे हिस्से को तो हटा लिया है लेकिन फिलहाल पैनल जोड़ने का काम रोक दिया है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी का कहना है कि गोविंदघाट क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवाएं चल रही हैं। इससे निर्माणाधीन पुल के पैनल को नुकसान हो सकता है, सतर्कता बरतते हुए फिलहाल दो-चार दिन के लिए पैनल जोड़ने का काम रोका गया है। एप्रोच मार्ग सहित अन्य काम चल रहे हैं। मौसम सामान्य होने पर काम शुरू किया जाएगा। इस माह के अंत तक पुल को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें