फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रौली क्षेत्र में ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंची जंगल की आग, कर्मचारियों के परिवारों ने भागकर बचाई जान

Sun, 06 Apr 2025 08:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

Chamoli News: शाम करीब छह बजे ऑफिसर कॉलोनी के समीप चीड़ के जंगल में अचानक आग की लपटें आने लगी। जिसे देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंची जंगल की आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपेश्वर नगर मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित रौली क्षेत्र में रविवार शाम को अराजक तत्वों ने चीड़ के जंगल में आग लगा दी। आग देखते ही देखते ऑफिसर कॉलोनी के पास पहुंच गई। यहां दो कर्मचारियों के परिवार रहते है। कॉलोनी तक आग पहुंचते देख कर्मचारियों ने परिवार सहित भागकर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू कर लिया।

विज्ञापन


रविवार को शाम करीब छह बजे ऑफिसर कॉलोनी के समीप चीड़ के जंगल में अचानक आग की लपटें आने लगी। जिसे देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई आग के समीप भी नहीं जा पाया।

Uttarakhand: ज्योतिर्मठ सुभाई मार्ग पर जली कार में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


विज्ञापन

आग ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंची तो वहां रह रहे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के दो कर्मचारियों के परिवार अपने कमरों से बाहर निकलकर सड़क की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी।

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस के जिला प्रभारी प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि जवान फायर वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें