फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: गुप्त खाल से ट्रेक कर लौटा इस वर्ष का पहला दल, सबसे दुर्गम ट्रेकिंग रूटों में है शुमार

Thu, 04 Jun 2026 09:21 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

सबसे दुर्गम ट्रेकिंग रूटों में शुमार माने जाने वाले इस ट्रेकिंग रूट पर दल सकुशल ज्योतिर्मठ पहुंच गया है।  
विज्ञापन
गुप्त खाल से ट्रैकिंग कर लौटा दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुप्त खाल से ट्रेकिंग कर इस वर्ष का पहला दल सकुशल वापस लौट आया है। इसमें सात ट्रेकर शामिल थे। यह दल गमशाली से 26 मई को रवाना हुआ था।

विज्ञापन


5807 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सबसे दुर्गम ट्रेकिंग रूटों में शुमार माने जाने वाले इस ट्रेकिंग रूट पर दल सकुशल ज्योतिर्मठ पहुंच गया है। दस दिन के ट्रेकिंग अभियान के दौरान इस कठिन रूट पर बर्फबारी को पार करते हुए दल वापस लौटा है।
विज्ञापन


Yamunotri Dham: यात्रा पर जा रहे एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में 17 पहुंची मृतकों की संख्या
विज्ञापन




दल के गाइड सोबन सिंह मार्तोलिया ने बताया कि यह ट्रेकिंग रूट सबसे दुर्गम रूटों में से एक है। इस दल में दिल्ली, पंजाब, कोलकाता और महाराष्ट्र के ट्रेकिंग के शौकीन शामिल थे। उन्होंने बताया कि गमशाली से होते हुए माणा पास के बर्फीले रास्तों को पार कर यह दल सकुशल वापस लौट आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें