इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। साथ ही सहायक लेखाकार धीरज भट्ट और कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी कार्यालय से नदारद मिले। कार्यालय में एकमात्र पीआरडी कर्मचारी ही मौजूद था। डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण समय में किसी का भी कार्यालय में उपस्थित न होना चिंताजनक है। इस मामले में कार्रवाई के लिए हायर अथोरिटी को लिखा जाएगा।