फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 16 Jul 2026 05:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर।
विज्ञापन
अजय बिष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित ल्वींठी बुग्याल में चमोली जिले के मल्ला कुजौं गांव निवासी अजय बिष्ट (25) पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय का शव एक पेड़ की टहनी पर रस्सी के सहारे लटका मिला। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने अजय को पेड़ से लटका पाया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की

मृतक अजय बिष्ट ल्वींठी बुग्याल में अस्थाई ढाबे का संचालन कर रहा था। जब लोगों ने ढाबे से करीब 50 मीटर की दूरी पर अजय को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गोपेश्वर से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सगर गांव से ल्वींठी बुग्याल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें