फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: नौ किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन

Wed, 16 Sep 2026 08:22 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली )

सार

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क कटिंग शुरू करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे चली बैठक के बाद फिलहाल वन भूमि पर निर्माण रोकने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
गांव में बैठक करते डीएफओ और एसडीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुविधा से वंचित सकंड गांव के ग्रामीणों द्वारा खुद सड़क निर्माण शुरू किए जाने के बाद प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। डीएफओ और एसडीएम करीब नौ किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की।

विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क स्वीकृति नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया था। प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन अधिनियम के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नदियों में खनिज निकासी फिलहाल सीमित,मानसून के बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि स्वीकृति मिलने तक वन भूमि पर सड़क निर्माण का काम नहीं किया जाएगा।  ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीन माह में सड़क की स्वीकृति नहीं मिली तो वे फिर एकजुट होकर सड़क निर्माण शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें