फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी के शव, फैली सनसनी

Tue, 08 Sep 2026 09:57 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

किशोर-किशोरी मेला मंच के पीछे रेलिंग पर लटके मिले। दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
शव - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदानगर विकासखंड के एक गांव में मंगलवार सुबह किशोर और किशोरी फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोर-किशोरी मेला मंच के पीछे रेलिंग पर लटके मिले। दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल पर मिले उनके मोबाइल की चैटिंग और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

दोनों के परिजनों के अनुसार, दोनों रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए थे। रात में वे कब घर से निकलकर घटनास्थल तक पहुंचे, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। दोनों के घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है।
विज्ञापन


किशोरी 11वीं में पढ़ती थी, जबकि किशोर 12वीं का छात्र था। मंगलवार सुबह गांव का एक व्यक्ति पर्यटक का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर मेला मंच के पीछे रेलिंग पर लटके किशोर-किशोरी पर पड़ी।

मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव; क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार

विज्ञापन

गांव में पसरा मातम

किशोर और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। चमोली जिले में यह इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। लोग दोनों की मौत को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं। वहीं पुलिस भी विभिन्न पहलुओं के मद्देनजर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें