फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीआरओ ने 11 फीट के हिमखंड को काटकर बदरीनाथ हाईवे खोला, अब माणा रवाना होंगी टीमें

Sun, 02 Mar 2025 11:29 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

विपरीत परिस्थितियों में हिमखंड और बर्फ को काटकर बीआरओ की मशीनें बदरीनाथ हाईवे के सुचारु करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे खोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाकर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनें बदरीनाथ धाम तक पहुंच गई हैं। हनुमान चट्टी, रड़ांग बैंड और कंचन गंगा क्षेत्र में सात हिमखंडों को काटकर बीआरओ की पोकलेन और जेसीबी मशीनें बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। अब रविवार को आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें माणा गांव पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में हिमखंड और बर्फ को काटकर बीआरओ की मशीनें बदरीनाथ हाईवे के सुचारु करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। रडांग बैंड से करीब तीन किमी आगे गदेरे में करीब 11 फीट का हिमखंड हाईवे पर आया है। 

Badrinath: हिमस्खलन के डर से जहां नहीं बजता है शंख, वहां चल रहे हथौड़े...माणा हादसे पर वैज्ञानिकों की चिंता
विज्ञापन


विज्ञापन

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर नवनिर्मित पुस्ता धंसा

बिरही-निजमुला सड़क चौड़ीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लग गए हैं। सड़क पर हाल ही में बनाया पुस्ता दो दिन की बारिश में धंस गया है। बिरही-निजमुला सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत हिल कटिंग के साथ पुस्ते लगाए जा रहे हैं। पीएमजीएसवाई की कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर काम किया जा रहा है। दो दिन चमोली में हुई बारिश से इस सड़क पर गाड़ी गांव के पास घरसोड़ा धार में हाल ही में बनाया गया पुस्ता धंस गया है। पुस्ते पर भारी दरार आने से यहां पर सड़क बंद होने का खतरा बढ़ गया है।

सर्दियों की बारिश में सड़क का यह हाल हो गया है तो फिर बरसात में इसकी स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। स्थानीय लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय निवासी तारेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करनी चाहिए, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे। उनका कहना है कि सड़क की हिल कटिंग भी मानकों के अनुसार नहीं की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें