फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, कल से घरवालों से नहीं हुई थी बात

Sun, 23 Nov 2025 01:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)।

सार

मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
कमरे में कर्मचारी का शव मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिला। मृतक मनोज जोशी ( 32 ) देवाल बाजार में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से मनोज के परिजनों की उससे बात नहीं हो पाई थी। मां व बहिन रेणु ने मनोज को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन


शनिवार शाम को मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। 

Dehradun: सीएम धामी ने कहा- श्रम सुधार कार्यबल के लिए नए युग का सूत्रपात, आत्मनिर्भर भारत का विचार होगा साकार
विज्ञापन


मनोज बागेश्वर जिला के गरुड़ ब्लाक के जिनखोला गांव का निवासी था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। वह हाईस्कूल श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत था। मनोज अपने पीछे पत्नी, मां, बहन व भाई को छोड़ गया।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे रखा गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें