फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बलाण गांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती को सड़क तक ले जाना हुआ मुश्किल, एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून

Mon, 20 Apr 2026 06:09 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

तुलसी देवी को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की। 
विज्ञापन
गर्भवती को एयरलिफ्ट कर भेजा अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के दूरस्थ गांव बलाण में सड़क नहीं होने से बलाण के लोग करीब दो किमी पैदल चलते हैं। ऐसे में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती को हेली से देहरादून अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


सोमवार को बलाण गांव की तुलसी देवी (32) को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की। विधायक के प्रयास के बाद शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट में हेली बलाण गांव पहुंची।

Haldwani Road Accident: मासूम को 20 मीटर घसीट ले गई रोडवेज बस, मौत से गुस्साए लोगों ने किया पथराव; लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान खीम राम व बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को एयरलिफ्ट कर देहरादून ले गए। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ रॉबिन ने बताया कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला आशा कार्यकत्री राधा की देखरेख में थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें