आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को रवाना किया
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से घटना की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली थी। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।