फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जोशीमठ में भी स्थापित होगा आपदा कंट्रोल रूम, हिमस्खलन क्षेत्र का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

Sat, 01 Mar 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने चार घंटे के भीतर आपदा परिचालन केंद्र का दूसरा दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे माणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।

विज्ञापन




सीएम ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश तक सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। 

शनिवार सुबह सीएम धामी ने चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: आठ फीट बर्फ और -8 डिग्री तापमान...11 घंटे के बचाव अभियान में एक मिनट भी नहीं रुके हिमवीर
विज्ञापन


चमोली जिले में अचानक हुए हिमस्खलन के कारण 55 श्रमिक दब गए थे, जिनके बचाव के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किए गए थे। इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने चार घंटे के भीतर आपदा परिचालन केंद्र का दूसरा दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ली और राहत कार्यों को तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें