Iपुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 1300 से अधिक लोगों का सत्यापन किया। साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 56 मकान मालिकों और हॉस्टल संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनसे 5.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही 32 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।I