पछवादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 35 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, आठ ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय विकासनगर की प्रवर्तन विभाग टीम ने क्षेत्र के हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, शिमला बाईपास मार्ग और कालसी में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पकड़ गए। सभी का चालान किया गया। वहीं, आठ ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान ढोया जा रहा था। सभी को सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।