फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता सीएचसी केवल नाम का...केवल एक विशेषज्ञ के भरोसे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 11 Jul 2024 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

चकराता तहसील क्षेत्र की आबादी एक लाख के करीब है। यहां धार्मिक स्थल लाखामंडल से लेकर कई पर्यटन स्थल हैं।
विज्ञापन
डाॅक्टर - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता केवल नाम का सीएचसी है। यहां दो मेडिकल अफसर और दंत रोग विशेषज्ञ को छोड़कर अन्य सभी विशेषज्ञों के पद रिक्त चल रहे हैं। बीते साल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई थी, लेकिन वह भी एक माह बाद नौकरी छोड़कर चली गईं। मौजूदा समय में मरीजों को विशेषज्ञ और इमरजेंसी में उपचार के लिए करीब 55 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल विकासनगर जाना पड़ता है। अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठ रही है।

विज्ञापन


चकराता तहसील क्षेत्र की आबादी एक लाख के करीब है। यहां धार्मिक स्थल लाखामंडल से लेकर कई पर्यटन स्थल हैं। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन, यहां की सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी हैं। अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी, फिजिशियल, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के पद सृजित हैं। लेकिन, बीते तीन साल से सभी पद रिक्त चल रहे हैं। दो मेडिकल अफसर ही सामान्य मरीजों को देखते हैं।

Uttarakhand PCS Pre Exam: LIU व एजेंसी सक्रिय, मौसम को देखते हुए सड़कें सुचारू रखने के निर्देश, 14 को परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के मरीजों, बीमार बच्चों, महिला संबंधी रोग के मरीजों को विकासनगर का रुख करना पड़ता है। मानसून और सर्दी के सीजन में मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सीएमओ डॉ. एसके जैन ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के सभी सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होने पर प्राथमिकता अनुसार सीएचसी चकराता में उनकी नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें