फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ईद की छुट्टी पर पर्यटकों से गुलजार रहा चकराता

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है, पर्यटक चकराता का रुख कर रहे है। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी पर बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। आसपास के पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से गुलजार रहे। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय होटल, कॉटेज और रेस्टोरेंट संचालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन




जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में चकराता में बर्फबारी हुई थी। उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे थे। उसके बाद से इक्का-दुक्का पर्यटक ही चकराता पहुंच रहे थे। लंबे समय के बाद ईद की छुट्टी पर काफी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। जिसके चलते छावनी बाजार सहित नवीन चकराता, रामताल गार्डन, माक्टी, लांगापोखरी, ठाणा डांडा, चिरमिरी टॉप, चौरानी, बैराट खाई आदि पर्यटकों से गुलजार रहे। देहरादून, सेलाकुई, प्रेमनगर, विकासनगर, सहारनपुर, पंवाटा साहिब आदि स्थानों से पर्यटक चकराता घूमने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें