II सब्जी लेकर घर लौट रही वृद्धा से स्कूटर सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
I
I
I
Iपीड़िता माहेश्वरी देवी निवासी शक्ति कॉलोनी स्मिथनगर ने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर की शाम को वह पड़ोसी के साथ स्मिथनगर चौक पर सब्जी लेने गई थीं। लौटते समय रात को उनके घर से थोड़ी दूरी पर एक आरोपी ने पीछे से छपट्टा मारकर गले में पहली सोने की चेन छीन ली और दूसरे आरोपी के साथ स्कूटर से फरार हो गया। घटना के बाद वृद्धा डर गईं, वह तुरंत घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।I