फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शाम को घूमने निकली महिला के गले से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी महिलाओं के साथ शाम की सैर के लिए कॉलोनी से बाहर निकली महिला के गले से दो स्कूटर सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। इधर, इस मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन


घटना नेहरू कॉलोनी थाने के बद्रीश कॉलोनी के बाहर हुई। कॉलोनी निवासी जगदेवी नेगी शाम करीब छह बजे साथी महिलाओं के साथ सैर पर निकली थीं। वह सैर करते हुए जंगल किनारे रिंग रोड पर पहुंची थीं कि पीछे से आए दो स्कूटर सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। झपट्टे से महिला सड़क पर गिर गई। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई। साथी महिलाओं ने शोर मचाया तो वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बार पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। लेकिन, बताया जा रहा है कि बदमाश जंगल के रास्ते वहां से भागे हैं। सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें