फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीजीएचएस लाभार्थी संघ ने 8वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सीजीएचएस लाभार्थी संघ की देहरादून शाखा ने संघ का 8वां स्थापना दिवस रायपुर में धूमधाम से मनाया। अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जनार्दन रजक ने की। कार्यक्रम में ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी के भूतपूर्व वरिष्ठ महाप्रबंधक केजी कंडवाल, रायपुर के पार्षद कपिल धर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का संचालन संघ के कार्यकारी सदस्य सुशांत उकील ने किया। उन्होंने बताया कि संघ देश भर के लाभार्थियों के कल्याण, डिजिटल पत्रिका आयुषी के प्रकाशन और ऑनलाइन स्वास्थ्य वेबिनार के माध्यम से लगातार सेवा दे रहा है। कार्यक्रम में सीएस पांडे, अरुण कुमार, भोलानाथ कुंडल, एबी शर्मा, जेएस बिष्ट, एके पाल और धुम सिंह सहित लाभार्थी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें