फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीईओ कैंट बोर्ड ने खुद भिजवाई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सीईओ क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के वाहन को जब्त करने के आदेश जारी किए थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकिता सिंह ने शनिवार को खुद ही अपनी सरकारी गाड़ी जिला प्रशासन के पास भेज दी। जिला प्रशासन राज्य सरकार के अधीन है जबकि छावनी बोर्ड भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) के अधीन। इसके अधिकारी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत छावनी और रक्षा भूमि के प्रबंधन और प्रशासन के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिला प्रशासन ने आपदा, प्रोटोकाल व चुनाव ड्यूटी के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग कर सीईओ के वाहन को जब्त करने के आदेश जारी किए थे हालांकि वाहन जब्त करने के पीछे जिला प्रशासन की सीईओ से नाराजगी ही वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें