फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के दो साल बाद अबकी हर जगह आजादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी कार्यालयों से लेकर कई संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं समेत हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय में डीएम सोनिका कलक्ट्रेट परिसर में सबसे पहले ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे, जिससे हम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इस मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट माया दत्त जोशी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, बीरेद्र सिंह आदि मौजूद रहे। हरिद्वार रोड स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में ध्वजारोहण कर अधिकारी व कर्मचारियों ने अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। इस मौके पर मंडली प्रबंधक तकनीकी जेके शर्मा, पूजा, सरिता गुलाटी, दिनेश, राकेश पटवाल, वीरेंद्र बिष्ट, अनिल धीमान भूपेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे।
श्रीगुरु राम राय बाजार दुकानदार समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशाल गर्ग, अक्षय मित्तल, नितिन सक्सेना, विभोर मित्तल, संजीव गुप्ता, मोहन लाल गर्ग, विशाल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, मुकेश बंसल, पवन गोयल, अशोक गोयल, राम गोपाल मित्तल, हरि ओम आदि मौजूद रहे। उधर, हरितऋषि विजयपाल बघेल के संयोजन में बरगद क्रांति लाने के लिए संचालित हरित सत्याग्रह के तहत हरिद्वार स्थित पीएसी 40वीं बटालियन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर दद्दन पाल, सुरजीत सिंह पंवार, जीआरपी एएसपी अरुणा भारती, सहायक सेनानायक कमलेश पंत, हीरालाल, कैलाश चंद्र, दलनायक ओमप्रकाश, विनोद गौड़, सूबेदार मेजर विक्रम भंडारी, साध्वी जाग्रत चेतना गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में दिया कैंसर से बचाव का संदेश
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण प्रकाश डालते हुए पोस्टर बनाए। स्टाफ नर्स मोनिका थापा ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि नर्सिंग छात्रा सृष्टि टम्टा और स्टाफ नर्स सोनल ने क्रमश: दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। नर्सिंग अधीक्षक दीपक गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. अजीत तिवारी, कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल, संतोष, मानवेंद्र, हरिशंकर, डॉ पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा झंडा रोहण किया। कहा कि हुतात्माओं के पुण्य प्रताप से अर्जित यह अमृत नागरिक के रूप में हम सभी के लिए जिम्मेदारियों से परिपूर्ण भी है। एक स्वर्णिम राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें अपना योगदान देना होगा।
‘देश के विकास में विज्ञान प्रौद्योगिकी की भूमिका अहम’
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से विज्ञान धाम परिसर में परिषद के कार्मिकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि भविष्य का भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में विकास आधारित होगा, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अहम भूमिका रहेगी। उधर, आयकर कार्यालय में प्रधान आयकर आयुक्त सुनील वर्मा ने ध्वजारोहण कर विभाग का सफरनामा हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं, न्यू एरा एकेडमी, कारबारी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कर्नल जीबी थपलियाल, सूबेदार बलवंत सिंह रावत, आरएस रौतेला, बीएस राणा, कांती सती, राकेश नौटियाल, डॉ. बीपी पुरोहित, एसएस रावत, हरीश कंडारी, जहीर खान, संजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें