विकासनगर। बाजार चौकी में होली और रमजान के त्योहार के दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एसपी देहात, विकासनगर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से होली और रमजान के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील। गोष्ठी के दौरान एसपी देहात रेनू लोहनी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। उन्होेंने कहा कि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी, बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद