मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सीडीएस जनरल विपिन रावत
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को शाम को सीडीएस जनरल विपिन रावत ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य से संबंधित सामरिक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, आनंद वर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, ले जनरल हरिंदर सिंह, कमांडेंट आईएमए मेजर जनरल संजीव खत्री, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल राहुल आर. सिंह, ले.ज. (सेनि) जेएस नेगी, मेजर जनरल (सेनि) जीएस रावत, मेजर जनरल (सेनि) आनंद रावत आदि भी उपस्थित थे। वहीं, देर रात को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषय चर्चा की।