फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीबीआई ने कार्बेट की पाखरो रेंज में की सात घंटे पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवन विभाग में भी पूछताछ कर चुकी है सीबीआई की टीमI
विज्ञापन

I-गत 11 अक्तूबर को सीबीआई ने दर्ज किया था मुदकमा I
Iपाखरो रेंज घोटाले की जांच में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को पाखरो रेंज कार्यालय में करीब सात घंटे तक पड़ताल की। इस दौरान कई कर्मचारियों से पूछताछ हुई और विभिन्न दस्तावेज को कब्जे में लिया गया। इस मामले में सीबीआई पूर्व डीएफओ और पूर्व रेंजर के घर पर छापे मार चुकी है। हालांकि, अभी तक सीबीबीआई ने सिर्फ एक ही आरोपी पूर्व डीएफओ किशनचंद को नामजद किया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iगौरतलब है कि पिछले साल मई में पाखरो रेंज घोटाले में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। मामले में पूर्व डीएफओ किशनचंद और पूर्व रेंजर को गिरफ्तार कर चुकी थी। गत 31 अगस्त को विजिलेंस की इस जांच में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत का नाम भी जुड़ गया था। उनके परिवार से संबंधित प्रतिष्ठानों से सरकारी जनरेटर बरामद किए थे। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में सीबीआई ने गत 11 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया और पूर्व अधिकारियों के घर पर छापे मारे। इसके बाद बृहस्पतिवार को सीबीआई ने वन विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की थी। कार्यालय से बहुत से निर्माण संबंधी दस्तावेज हासिल किए। शुक्रवार को सीबीआई टीम पाखरो रेंज पहुंची। यहां पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारियों से पूछताछ की। बहुत से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इस प्रकरण में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें