कालसी। ऊर्जा निगम की टीम ने कालसी में एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ऊर्जा निगम के जेई विजयपाल ने बताया कि दो अप्रैल को एसडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में कालसी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि कोटी कॉलोनी गांव में अमित खान को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। चोरी के लिए प्रयोग की गई तार को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद