पश्चिमीवाला से रेस्क्यू किया गया सांप। स्रोत सर्पमित्र
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से तीन सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है। ग्राम तिपरपुर से वन विभाग को सुबह एक मकान में सांप के मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने यहां से एक इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा सांप को अपने कब्जे में ले लिया। उधर क्षेत्र के ग्राम पश्चिमीवाला से दिन में ढाई बजे एक सांप के मौजूद होने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर यहां से भी एक इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ लिया। ग्राम खुशहालपुर से मिली एक सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने एक इंडियन रेट स्नेक प्रजाति के सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों सांपों को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।