फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के जेवर चोरी

Tue, 03 Nov 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ नोएडा गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और तिजोरी का ताला टूटा मिला। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी नंद किशोर आनंद ने बताया कि वह 27 अक्तूबर की सुबह बहू की डिलीवरी के सिलसिले में नोएडा गए थे। 31 अक्तूबर की शाम घर लौटे तो चोरी का पता चला। चोर करीब 300 ग्राम चांदी के सिक्के, पायल, बिछुए और 50 व 10 रुपये के नोटों की छह गड्डियां ले गए। इसके अलावा 20 रुपये के 80 सिक्के भी चोरी हुए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें