I
IIपटेलनगर की पंजाबी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद व जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 13 से 15 जुलाई के बीच की है। पंजाबी कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनीस ने तहरीर में बताया कि वे अपने परिवार के साथ बिजनौर के नगीना में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वे 16 जुलाई को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। लॉकर से दो लाख की नकदी और जेवर गायब थे। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।I