फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसजीआरआर विवि में धरना दे रहे 30 छात्रों पर मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-न्यायालय ने परिसर में 100 मीटर की परिधि में लगाई निषेधाज्ञा
I
I

I
I- बलवा, रंगदारी और मानहानि के आरोप में दर्ज किए गए केस
I
I

I
Iएसजीआरआर विश्वविद्यालय में धरना दे रहे 30 छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रबंधन का आरोप है कि ये छात्र गैर वाजिब मांगों को लेकर धरना देते हुए विवि पर तमाम तरह के दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही इन छात्रों पीजी कॉलेज में परीक्षा में भी बाधा डाली है।
I
I
I
Iइस आधार पर पुलिस ने बलवा, मानहानि और रंगदारी के आरोप में दो मुकदमे छात्रों पर दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने विवि परिसर में 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस स्थान पर अब किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। पुलिस के अनुसार प्रबंधन का आरोप है कि छात्रों के धरने से विवि में शैक्षणिक कार्यों में बाधा पैदा हो रही थी। धरना दे रहे छात्रों की मांगों को विवि प्रबंधन ने जब सिरे से खारिज कर दिया तो उन्होंने विवि की महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन नेगी, नीरज रतूड़ी, पार्थ जुयाल, कुलदीप सिंह उर्फ सोनू सरदार, ऋषभ रावत, अंशुल बहुगुणा, अक्शीमल, रितिक रावत व अंशुल भट्ट समेत कुल 30 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें