फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज, बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने सहसपुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान जातोवाला में एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अभियंता की तहरीर में आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम ने सहसपुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभावाला के जातोवाला गांव निवासी नाजिम को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। बताया कि तार को जब्त कर लिया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि सभावाला, कैंचीवाला, मेदनीपुर, कैंचीवाला, छरबा और खुशहालपुर में बड़े बकायेदारों के भी कनेक्शन काटे गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में अवर अभियंता केशर सिंह चौहान, लाइनमैन बिजेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें