फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग घर पर आए। उन्होंने 10 रुपये का लालच देकर बेटी को घर के पास एक खेत में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। खेत के पास से गुजर रही एक लड़की ने यह सब देख शोर मचाया तो पर दोनों मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें