एक महिला ने अपने पति और सास पर जेवर समेत अन्य कीमती सामान गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष रोड, वसुंधरा एनक्लेव निवासी देविता बत्ता ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उनका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। वह अकेले फ्लैट में रहती हैं। आरोप है कि 13 मार्च को फ्लैट से उनका तीस लाख रुपये का हीरे का नेकलेस, दस लाख रुपये की घड़ी, दस लाख के कपड़े, तीन लाख का टीवी, चार लाख का फर्नीचर, चार लाख रुपये की क्रॉकरी और अन्य सामान गायब था। महिला का आरोप है कि यह सामान पति मुनिंदर शर्मा उर्फ शान और उसकी मां कृष्णा देवी निवासी धर्मपुर ने गायब किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।