फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह पहले संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जिस ठेकेदार के यहां युवक काम करता था, उसने मारपीट के बाद करंट लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक के भाई राजकुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। राजकुमार ने बताया कि उसके भाई महेंद्र की इसी साल 10 फरवरी को असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु हुई। जिसका पोस्टमार्टम उसी दिन दून चिकित्सालय में हुआ। इसके बाद एंबुलेंस से महेंद्र का शव अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश लेकर चला गया। 26 फरवरी को अंतिम क्रिया से संबंधित प्रक्रिया कर वापस देहरादून आया। बताया कि वह महेंद्र व अन्य भाइयों के साथ देहरादून में टाइल्स लगाने का काम करता है।
पंचायत नामा के अनुसार महेंद्र के शरीर पर कई सारी चोटों के निशान हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई कथन हैं। बताया कि महेंद्र ठेकेदार के साथ काम करता था। ठेकेदार द्वारा महेंद्र के कई हजार रुपये देने थे। आरोप है कि ठेकेदार ने महेंद्र को चालाकी व साजिश के तहत एक अन्य व्यक्ति के निवास पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में करंट लगाकर उसे मार दिया। राजकुमार के अधिवक्ता रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि महेंद्र की मृत्यु की असली वजह क्या है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें