विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के उदियाबाग में घर के बाहर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में उदियाबाग के शिव मंदिर के पास निवासी नीलम ने बताया कि 14 अक्तूबर को उन्होंंने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद