फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दंत सर्जन के निर्माणाधीन मकान से तार चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने दंत सर्जन और रोटरी दून विकास क्लब के सचिव के निर्माणाधीन मकान से तार चोरी के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सक का आरोप है कि युवक ने जीवनगढ़ में मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया था। पुलिस को दी तहरीर में कोहली डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ. हेमांग कोहली ने बताया कि सिंगरा कॉलोनी में उनके मकान का निर्माण हो रहा है। बताया कि 11 मार्च को सुबह छह बजे उनके निर्माणाधीन मकान से कीमती बिजली के तार और अन्य सामान की चोरी हो गया। चोर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी चोरी कर ले गया है। बताया कि मकान का निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर कुछ दूरी पर रेत में दबी मिली। बताया की फुटेज में एक व्यक्ति नजर आया। जिसका नाम जीवनगढ़ की विशाल कॉलोनी निवासी अमान बताया जा रहा है। उन्होंने बताया इस व्यक्ति ने जीवनगढ़ में भी मंदिर में चोरी का प्रयास किया था। लोगों ने उसे पड़कर डाकपत्थर पुलिस के हवाले किया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें