फोटो....
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के चिरंजीपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के उपनिरीक्षक (फार्मासिस्ट) के बंद घर से चोर सोने के आभूषण, मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में चिरंजीपुर निवासी सरोज चौहान ने बताया कि उनका परिवार नौ जनवरी को अपने गांव ढबराड़ गया था। बताया कि 14 जनवरी को वह अपने घर वापस लौटे। उन्होंने देखा कि घर का ताला टूट हुआ था। भीतर देखा तो अलमारी टूटा मिला। बताया कि उसमें माला, कान के झुमके, नथ, दो अंगूठी, एक मोबाइल फोन आदि सामान चोरी हो गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब चार से पांच लाख रुपये की कीमत के आभूषण और सामान चोरी हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद